गोला: साउंखोर सेमरा मार्ग पर स्थित ताल में पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर लूटी महिला के गले से चैन
Gola, Gorakhpur | May 26, 2024 क्षेत्र में बेटे के साथ जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। झपट्टा मारने की वजह से महिला बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई और चोटिल हो गई। बेटे की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेमरा बुजुर्ग निवासी निलेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां को बाइक पर बैठाकर साउंखोर-सेमरा मार्ग के रास्ते अपने घर सेमरा बुजुर्ग जा रहे थे।