गोला: बारानगर में पिटाई से घायल युवक पर ही हो गया एससी-एसटी केस,पुलिस अधीक्षक से की शिकायतo
Gola, Gorakhpur | May 24, 2024 गोला इलाके में जिस पीड़ित की आरोपियों की पिटाई से सिर फूट गया और खुद पुलिस ने ही उसे अस्पताल तक पहुंचाया, उसे ही एससीएसटी का आरोपी बना दिया गया। पुलिस ने पहले तो पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया। लेकिन चंद मिनटों बाद ही आरोपी बनाए गए पक्ष से आए तहरीर पर भी केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी 308 जैसी गंभीर धारा का आरोपी था। आरोपी को जेल भेजने की जगह फरियादी बना दिया