गोला: गोला क्षेत्र के मानो किशुनपुर गांव की महिला के द्वारा दी गई तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा द
Gola, Gorakhpur | May 26, 2024 गोला थाना क्षेत्र के मानो किशुनपुर गांव की दिव्या शाही ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में महिला ने लिखा है कि वर्ष 2017 में मेरी शादी पुनीत चन्द पुत्र जीतनरायण के साथ हुई। ससुराल आने पर पता चला कि पति के अन्य कई महिलाओं से संबंध हैं। विरोध पर पति व स्वजन ने उत्पीड़न शुरू कर दिया।