गोला: डीएम ने शनिवार को खजनी विधानसभा में मतदान को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की
Gola, Gorakhpur | May 24, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी व गोरखपुर जनपद के जिलाधिकारी कृष्ण करूनेश ने शनिवार को खजनी विधानसभा में होने वाले मतदान को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही 1 जून को गोरखपुर में मतदान को लेकर भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शनिवार को 62 लोकसभा संत कबीर नगर के अंतर्गत आने वाले 325 खजनी विधानसभा में मतदान होना है।