गोला: गोला थाना के डाड़ी बाजार के पास हुई दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक की मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान हुई मौत
Gola, Gorakhpur | May 26, 2024 गोला थानांतर्गत के डाड़ी बाजार के पास एक स्कूटी चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था जहां उसकी मौत हो गई। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहजपार माफी निवासी शिवम् कुमार (17) पुत्र राजकुमार अपनी स्कूटी से डाड़ी पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहा था। डाड़ी स्थित देशी शराब भट्ठी के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई थी।