सफीपुर: उन्नाव में युवक की मौत के मामले में साले की शिकायत पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रोका, जांच जारी, शव पीएम के लिए भेजा गया
Safipur, Unnao | Apr 19, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नौबतपुर गांव में एक युवक की मौत के बाद मामला संदिग्ध हो गया। बीते शुक्रवार रात 10 बजे के करीब निजी अस्पताल में अनूप कुमार की मौत हुई थी। शनिवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करने परियर घाट ले जा रहे थे, तभी मृतक के साले संदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय