इस्माइलपुर: ससुराल में दामाद ने जहर खाकर की आत्महत्या
गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक युवक ने ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय राम के रूप में हुई है। बताया गया कि विजय राम की शादी करीब सात-आठ वर्ष पूर्व मोनी कुमारी से हुई थी। वह झारखंड के मेहरामा थाना क्षेत्र के सिंगारी गांव का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कई महीनों से परेशान था