टीकमगढ़: माडूमर गांव की प्राचीन बावड़ी में गिरा बैल, कलेक्टर के आदेश पर नहीं किया गया अमल
जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में पुराने कुओं के चारों ओर सुरक्षा घेरा नहीं है,जिसके चलते आए दिन गाय बैल सहित अन्य जानवर कुएं में गिरकर घायल हो रहे हैं।आज माडूमर गांव की प्राचीन बावड़ी में बैल कर गया।बावड़ी के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है और कई जानवर वहां हर दिन बैठते हैं।ग्रामीणों ने प्राचीन बावड़ी के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने की मांग की है।