बिलग्राम: भावपुरवा गांव के पास मोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवारी युवक की मौत, ससुराल जाते समय हुआ हादसा
Bilgram, Hardoi | Jun 13, 2026 सांडी थाना क्षेत्र के भावपुरवा गांव के पास मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सोनू अपनी ससुराल समझलपुर जा रहा था। इसी दौरान सांडी क्षेत्र के भावपुरवा गांव के पास मोड़ पर बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।