जांजगीर: खोखसा ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो 5 से 6 बार पलटी, ड्राइवर सहित 2 छात्र गंभीर घायल
जांजगीर-चांपा मार्ग स्थित खोखसा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जांजगीर निवासी सृजन स्वरूप और अंबेश यश साहू लोटस पब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन अंबेश चला रहा