शाहबाद: बीलखेडा माल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टल गया
Shahbad, Baran | Sep 20, 2026 बीलखेड़ा माल गांव में पलकों नदी किनारे कच्चे रास्ते पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। रास्ता खराब होने से एक टायर कच्ची मिट्टी में धंस गया और ट्रॉली एक तरफ झुक गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को तत्काल सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रॉली पूरी तरह पलट गई।