दमोह: महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान संरक्षक अमर राजपूत ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jun 16, 2026 दमोह जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भव्य शौर्य यात्रा, वाहन रैली एवं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शौर्य यात्रा बुधवार शाम 5 बजे महाराणा प्रताप स्मारक से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।