नरवल: महाराजपुर में साइन सिटी के जंगल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
महाराजपुर थाना क्षेत्र के साइन सिटी के जंगल में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। फायर अधिकारी ने बताया की, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन जाजमऊ से तीन यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने बताया कोई जनहानि नहीं हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।