नरवल: महाराजपुर में अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, पीसीएस अधिकारी की मौत, 5 लोग घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने कार सवार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार उछलकर एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक पीसीएस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।