गोमिया: विधायक जयमंगल सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह के आवास पर, परिजनों से मिलकर जताया शोक
Gumia, Bokaro | May 23, 2026 गोमिया प्रखंड अंतर्गत बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने आज शनिवार को गोमिया प्रखंड के साड़म पहुंचे। यहाँ उन्होंने गोमिया के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह जी के पैतृक आवास जाकर उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।