सीतापुर: काशीराम कॉलोनी में मामूली बात को लेकर महिला और उसकी बेटी की जमकर पिटाई, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद के थाना रामकोट क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में मामूली से बात को लेकर महिला व उसकी बेटी की पिटाई कर दी गई। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि एक वीडियो बनाने के शक में उसकी बेटी की और उसकी जमकर लाठी डंडों से पिटाई की गई मारपीट के मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई है पुलिस मारपीट के मामले को लेकर जांच में जुटी है महिला इंसाफ की गुहार लगा रही है।