बेलदौर: सकरोहर गांव में दो घरों में चोरी, अज्ञात चोरों ने घटना को दिया अंजाम
बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव में शुक्रवार की तड़के सुबह दो घरों में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पहली घटना वार्ड नंबर 11 निवासी अरुण सिंह के घर में हुई, जबकि दूसरी घटना इसी गांव के वार्ड नंबर 12 में शोभित शाह के घर में हुई। अरुण सिंह के घर में चोरों ने तब सेंध लगाई जब परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर दो बक्सों पर