भुसावर: भुसावर में गर्मी का रौद्र रूप, पारा 44 डिग्री तक पहुंचा
भुसावर। कस्बे में गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बाजारों में भी खरीदारों की संख्या कम रही। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय का सहारा लेते नजर आए।