मरवाही: मटियाडांड क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में तीन ट्रैक्टर वाहन किए गए ज़ब्त
कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मटियाडांड क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया है। जिला प्रशासन से गुरुवार शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा शिकायत