मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में दबंगों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, एएसपी राहुल मिठास ने दी मामले की जानकारी
किशनी क्षेत्र ग्राम आवाजपुर निवासी गिरीश चंद्र के साथ दबंगों द्वारा मारपीट की गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं शनिवार की दोपहर 12 बजे एएसपी सिटी राहुल मिठास ने मामले को लेकर जानकारी दी जिसमें बताया कि मामला संज्ञान में अभियोग पंजीकृत हो चुका है। टीमें लगाकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।