मैनपुरी: ग्राम अंजनी के पास ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की हुई मौत
जनपद एटा निवासी शकुंतला देवी पत्नी रमेश चंद्र अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार हो कर मैनपुरी शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित स्वामी भजनानंद आश्रम में जा रही थी। जैसे ही वह शनिवार की सुबह लगभग 10:30 बजे अंजनी के पास पहुंची तभी ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें शकुंतला देवी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।