मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से जा रही महिला के साथ बाइक सवार युवक ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से जा रही महिला के साथ बाइक सवार युवक ने रोक कर मारपीट कर दी। वहीं महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वीडियो में किस तरीके से बाइक सवार युवक के द्वारा महिला के साथ मारपीट की जा रही है।