कहरा: सहरसा दिवारी स्थान पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूजा अर्चना कर मां विषहरा स्थान मंदिर का किया उद्घाटन
Kahara, Saharsa | Sep 20, 2024 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कहरा प्रखंड के महंत मिठू दास राजकीय उच्च विद्यालय स्थित हेलीपैड पर उतरे। उसके बाद सड़क मार्ग से मां विषहरा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मां विषहरा मंदिर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री उद्घाटन के बाद मंदिर का भ्रमण कर सड़क मार्ग से अमरपुर के लिए रवाना हो गए।