कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित गांव गंदराऊ निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार जिलेभर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कैराना कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का नाम तसव्वर है, जो गांव गंदराऊ का रहने वाला है।