छतरपुर नगर: छतरपुर: गुंडा परेड से पहले जहर खाकर थाने पहुंचे आरोपी की रास्ते में मौत, सीएसपी ने दी जानकारी
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह गुंडा लिस्ट में शामिल था और परेड के लिए थाने बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और जहरीला पदार्थ खाकर थाने पहुंचा था। वही इस मामले में आज 05 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने विस्तृत जानकारी दी है।