बक्स्वाहा: निवार में फांसी पर मिला रामसिंग लोधी का शव, हत्या के आरोपों पर सागर-छतरपुर हाईवे जाम
निवार में फांसी पर मिला रामसिंग लोधी का शव, हत्या के आरोपों पर सागर-छतरपुर हाईवे जाम बकस्वाहा। थाना क्षेत्र के ग्राम निवार में 50 वर्षीय रामसिंग लोधी उर्फ सरला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा भेजा।