बहरोड़: बहरोड़ में परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, 201 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बढ़ाया आस्था का रंग
Behror, Alwar | Apr 19, 2026 बहरोड़ कस्बे में रविवार को दोपहर बारह बजे भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा एवं झांकियों का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया।