विजयनगर: पुलिस वाहन 112 के ड्राइवर पर फायरिंग मामले में बिजयनगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
बिजयनगर में पुलिस वाहन 112 के ड्राइवर पर हुई फायरिंग मामले में बिजयनगर थाना पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर,हथियार के बारे में पूछताछ की,जांच के बाद दूसरे आरोपी सूरज व मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह को न्यायालय में पेश किया।मंगलवार शाम 5 बजे मामले की जानकारी दी।