आम मुस्लिम समाज जामा मस्जिद कमेटी बिजयनगर के सदस्यों ने शनिवार को शाम 4 बजे बिजयनगर में थानाधिकारी करण सिंह को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन देकर वार्ड संख्या 33 व 34 में स्थित करंट वाले बालाजी मंदिर के पास खुला तिबारा का चल रहे निर्माण कार्य को रूकवाने के साथ ही कानूनी कार्यवाही की मांग की है।बताया 2010 में थाने में हुए समझौते अनुसार निर्माण कार्य किया जाए।