कांके: कांग्रेस भवन का घेराव करने निकली भाजपा महिला मोर्चा, पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाने पर पुलिस ने रोका
Kanke, Ranchi | Sep 1, 2025 कांग्रेस भवन घेराव करने निकली बीजेपी महिला मोर्चा को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने रोक दिया। बीजेपी महिला मोर्चा पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने पर आक्रोशित है। इस दौरान पुलिस के साथ बीजेपी महिला मोर्चा के साथ सदस्यों ने धक्का मुक्की भी की। बता दें कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया गया था।