कांके: मंत्री इरफान का विवादित बयान: राहुल इशारा करें तो झारखंड में भाजपा के दफ्तर जमींदोज कर देंगे!
Kanke, Ranchi | Aug 31, 2025 बिहार में विपक्षी दलों के कार्यालयों पर हो रही तोड़फोड़ और हमले का असर अब झारखंड की सियासत में भी दिखने लगा है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार जैसी हरकतें झारखंड में भी दोहराई गईं तो कांग्रेस भी चुप नहीं बैठेगी।"