दरभंगा: भीगो नया टोला में बांध किनारे मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
दरभंगा शहर के भीगो नया टोला स्थित बांध किनारे गांछी के पास से एक युवक का शव बरामद हुआ है। जब स्थानीय लोग गांछी में टहलने निकले तो उनकी नजर लाश पर पड़ी। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। तुरंत स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद FSL सहित बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंची। इस संबंध मे मृतक के परिजन ने शनिवार को दिन के 11.30 बजे जानकारी दी।