सिवनी: जिला पंचायत सदस्य नितिन डहेरिया को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज जारी
Seoni, Seoni | Apr 19, 2026 सिवनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जिला पंचायत सदस्य नितिन डहेरिया को सांप ने डस लिया। रविवार को बताया गया कि घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका ICU में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एक सपेरा सांप के दर्शन कराने उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान सांप ने नितिन डेहरिया को काट लिया।