किशोरी से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। नगरीय सीमा से सटे एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी 16 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे पर के पास गली में पानी भरने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पहले से ही पात लगाए बैठे गांव के निवासी युवक ने बेटी को पीछे से पकड़ लिया और जबरन पास के खेत में ले गया।