चांदपुर: हीमपुर दीपा के गांव पीर उमरी में खेत में पड़ी विद्युत लाइन में उलझकर मजदूर की हुई मौत
बिजनौर में बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीर उमरी में गांव निवासी रमजानी खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान खेत में पड़ी टूटी हुई जर्जर विद्युत लाइन ने उन्हें चपेट में ले लिया जिससे 65 वर्षीय रमजानी की मौत हो गई घटना के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन किसी ने मौके पर जाना गवारा नहीं समझा लोगों ने उचित मुआवजे की मांग की