करपी: मूलचंद बीघा गांव के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
Karpi, Arwal | May 11, 2026 करपी थाना क्षेत्र के मूलचंद बीघा गांव के निकट रविवार की रात 10:00 बजे सड़क दुर्घटना में हसनपुर गांव निवासी 28 वर्षीय चुन्नू कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया जहां शव का अंत परीक्षण किया गया।