हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड का दौरा किया, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को एक बजे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा और सदर विधानसभा क्षेत्र के 08 गांवों का तूफानी दौरा कर कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत खरना पंचायत स्थित ग्राम चलकरी अवस्थित प्राचीन महादेव वर मंदिर में पूजा- अर्चना के साथ किया।