मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में दो माह से गायब महिला का शव तालाब में मिला, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुरावली थाना क्षेत्र के मकबूलपुर निवासी किरन देवी पत्नी अशोक कुमार दो माह से घर से गायब हो गई थी। जिसके बाद उनका शव गांव के बाहर तालाब में मृत अबस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।