शाहपुरा: बागावास चोरासी में केंद्र सरकार की योजनाओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रचार,भरवाया संकल्प पत्र
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लेकर बागावास चोरासी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र भरवाया है।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय ग्रामीण जन मौजूद रहे।वहीं उपस्थित भाजपा पदाधिकारी ने केंद्र की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।