पयागपुर: गदाईपुर गांव निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव निवासी बक्छाराज की मंगलवार दोपहर 2बजे सन्धिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुवे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया पुलिस जाँच मे जुटी हुई है। वही बुजुर्ग पिता समयदीन ने बताया की बेटे की मौत हो गई। मौत कैसे हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।