बटियागढ़: पैरवारा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो लोग घायल, देर रात हुआ हादसा
बटियागढ़ ब्लॉक के पैरवारा गांव के पास बाइक सवारों के अनियंत्रित होकर गिरने का मामला सामने आया है शुक्रवार रात करीब 10 बजे हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया घायलों में संजू लोधी उम्र 26 वर्ष और पुष्पेंद्र पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी बेला तहसील बटियागढ़ शामिल है,दोनो घायलों का सिविल अस्पताल हटा में इलाज किया गया