बहरोड़: बहरोड़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 46 वाहन किए गए सीज, परिवहन कारोबारियों में हड़कंप
Behror, Alwar | Mar 30, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 46 वाहनों को सीज किया। यह अभियान राज्य स्तर से मिले निर्देशों के बाद सख्ती के साथ चलाया गया, जिससे वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।