फतुहा: रविवार को फतुहा थाना पुलिस ने खोखना गांव में एक युवक के पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस किया बरामद।
Fatwah, Patna | Feb 11, 2024 खोखना गांव में फतुहा पुलिस ने एक युवक के पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। युवक खोखन गांव निवासी नवीन कुमार है। फतुहा पुलिस दूसरे केस में खोखन गांव में छापामारी करने गई थी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया है।युवक को जेल भेज दिया गया है। फतुहा थाना में प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी रोशन कुमार जानकारी दी है।