बांका: बांका में रामकथा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Banka, Banka | Jun 5, 2026 शहर के महावीर नगर अलीगंज में शुक्रवार से श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर कथा प्रारंभ होने से पूर्व शुक्रवार की सुबह 11 बजे आकर्षक और विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शोभायात्रा महावीर नगर अलीगंज से प्रारंभ होकर शहर में भ्रमण किया।