गोरखपुर: सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने संसद भवन में तीन व्यक्तिगत बिल किया पेश
गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने आज संसद भवन के अंदर तीन व्यक्तिगत बिल को पेश किया और इन बिल के अंदर उन्होंने कलाकारों के हितों की लिए एक बिल पेश किया, दूसरी बिल मछुआ समुदाय के लोगों के सामाजिक स्तर में सुधार के लिए बिल पेश किया, वहीं तीसरी और आखिरी बिल उन्होंने भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए बिल पेश किया।