बहराइच: कोरियनपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियनपुरवा इलाके में विवाहिता कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही सूचना मैके वालों को हुई मौके पर पहुंचे मैके वालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।