बांदा: जारी गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर 4 लोगों ने 3 को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Nov 24, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जारी गांव में गाली गलौज करने से मना करने पर 4 लोगों नें 3 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायलों का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन सोमवार को कराया है। यह सभी घायल बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जौरही गांव निवासी हैं।