बाढ़: बाढ़ के कोण्दी स्टैंड में गोलीबारी, मुखिया के भाई एवं पुत्र को लगी गोली
Barh, Patna | Jun 21, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के बासोबागी के पास रविवार को लगभग 3:30 बजे कोण्दी स्टैंड में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें दो लोगों को गोली लगने की सूचना है। परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर ईलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है।