शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान गिर्राज गुर्जर पुत्र रंजीत सिंह गुर्जर निवासी सीहोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और पिता की डांट से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया।फांसी लगाने से पहले गिर्राज ने अपने भाई को फोन कर कहा कि उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिलेगा।