सदर: प्रयागराज: प्रधान डाकघर में CBI की रेड, डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते XEN रंगे हाथ गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Jun 4, 2026
प्रयागराज के प्रधान डॉकघर में गुरुवार को सीबीआई ने रेड की। सीबीआई ने डॉक विभाग के एक्सईएन आशीष अग्रवाल को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई अफसरों ने एक्सईएन से लंबी पूछताछ की। विभाग के आला अफसरों से भी पूछताछ की गई। कई अधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद सीबीआई एक्सईएन आशीष अग्रवाल को अपने साथ ले गई।